4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ , शासन की ओर से 35 IPS अधिकारियों के तबादले .

✍ Mamta Singh 📅 20 सितंबर 2026 👁 47 बार पढ़ा गया
उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ , शासन की ओर से 35 IPS अधिकारियों के तबादले .

लखनऊ 19 सितंबर 2026 I उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी 35 IPS अधिकारियों की तबादला सूची (19-20 सितंबर 2026) में राज्य के कई प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट (लखनऊ, कानपुर, नोएडा/गौतमबुद्धनगर, आगरा, वाराणसी, और प्रयागराज) के DCP, SP, और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। मुख्य प्रशासनिक बदलाव और प्रमुख अधिकारियों के नाम सूची :

प्रमुख अधिकारियों की नई तैनातियां:

·       चारू निगम: इन्हें एसपी यूपी-112 (लखनऊ) के पद से हटाकर सेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद बनाया गया है।

·       श्रवण कुमार सिंह: इन्हें डीसीपी कानपुर नगर से हटाकर डीसीपी गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की जिम्मेदारी दी गई है।

·       जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव: इन्हें डीसीपी लखनऊ नियुक्त किया गया है।

·       कपिल देव सिंह: इन्हें एसपी यातायात मुख्यालय बनाया गया है।

·       प्रमोद कुमार: इन्हें एसपी साइबर मुख्यालय में नई तैनाती दी गई है।

·       सोनम कुमार: इन्हें डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है।

·       रविंद्र कुमार: इन्हें डीसीपी आगरा पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है।

·       नीरज कुमार पांडेय: इन्हें एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाया गया है।

·       अतुल शर्मा-II: इन्हें एसपी अभिसूचना (इंटेलिजेंस) मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

·       रवि शंकर निम: इन्हें सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ (SSF) गोरखपुर बनाया गया है।

आगरा और गौतमबुद्धनगर में आंतरिक फेरबदल:

सूची के अनुसार दो अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में आपस में अदला-बदली की गई है:

·       साद मिया खां: इन्हें गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से हटाकर आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है।

·       सैय्यद Ali अब्बास: इन्हें आगरा से गौतमबुद्धनगर में डीसीपी के पद पर भेजा गया है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।