5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
विदेश

फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान

✍ Mamta Singh 📅 4 अक्टूबर 2026 👁 25 बार पढ़ा गया
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान

हाईजैकिंग और विमान क्रैश कराने का था मंसूबा - अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली आतंकी साजिश का खुलासा जांच में यह बात सामने आई है कि  दुबई से अहमदाबाद आ रही 'फ्लाईदुबई' (Flydubai) की एक फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर भारतीय मुख्य पायलट पर जानलेवा हमला करने वाले सह-पायलट  की पहचान हो गई है। हमलावर सह-पायलट ओमान का नागरिक है, जिसका नाम अल-हम्मामी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसका मंसूबा विमान को हाईजैक करके उसे इजरायल में ले जाकर क्रैश (दुर्घटनाग्रस्त) करने का था।

·       आईएसआईएस (ISIS) से प्रभावित था हमलावर:
जांच में यह बात सामने आई है कि 29 वर्षीय ओमान का नागरिक अल-हम्मामी आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) की विचारधारा से बुरी तरह प्रभावित था और उसने सीरिया में आतंकवाद की ट्रेनिंग भी ली थी। कॉकपिट में छानबीन के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में चरमपंथी सामग्री और साहित्य बरामद हुआ है, जो उसके पूरी तरह कट्टरपंथी होने का सबूत देता है।

·       विमान उड़ाने पर लगा बैन:
हमले के तुरंत बाद जब मुख्य पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और सह-पायलट को काबू किया, तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के बाद अल-हम्मामी पर हमेशा के लिए विमान उड़ाने पर प्रतिबंध  लगा दिया गया है।

·       अलकायदा के प्रति भी थी सहानुभूति:
वह पिछले करीब 8 महीनों से फ्लाईदुबई एयरलाइंस के साथ काम कर रहा था। जांच में पता चला है कि वह आईएसआईएस के साथ-साथ आतंकी संगठन अलकायदा के प्रति भी गहरी सहानुभूति रखता था। हालांकि, उसने इस भयानक वारदात को अंजाम देने के लिए ठीक इसी समय को क्यों चुना, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।