7 अक्टूबर 2026, बुधवार
ब्रेकिंग
लखनऊ के फैजुल्लागंज से सीतापुर के नैमिषारण्य तक बाढ़ का खौफ खत्म: 'डूब क्षेत्र' से 'सुरक्षित जोन' में बदलेंगे इलाके उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय, खत्म हुआ सस्पेंस, सभी 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना पूरी तरह तय आखिर कांग्रेस संदिग्ध मतदाताओं को बिना किसी जांच के मतदान का अधिकार देकर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है?  --- भाजपा का तीखा हमला यूपी एफएसडीए की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब का केंद्र सरकार को ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने' व कॉस्ट प्लस' मॉडल अपनाने का सुझाव 7 घंटे चली इस पूछताछ के दौरान ED के अधिकारियों ने विधायक नसीर अहमद से 7 घंटे चली इस पूछताछ , जवाब मांगे जौहर ट्रस्ट को जो दान मिले थे, वे कहां से आए और उनका असली सोर्स क्या था?7 भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय 
राजनीति

उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय, खत्म हुआ सस्पेंस, सभी 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना पूरी तरह तय

✍ Mamta Singh 📅 7 अक्टूबर 2026 👁 12 बार पढ़ा गया
उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय, खत्म हुआ सस्पेंस, सभी 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना पूरी तरह तय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में सभी 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना पूरी तरह तय हो गया है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है। उत्तर प्रदेश से उच्च सदन यानी राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने जा रहे द्विवार्षिक चुनाव की सियासी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा 10वीं सीट के लिए तीसरा उम्मीदवार न उतारने के रणनीतिक फैसले के बाद, अब राज्य में मतदान (वोटिंग) की नौबत नहीं आएगी। भारतीय जनता पार्टी के स

सीटों और उम्मीदवारों का समीकरण:

भाजपा ने अपने संख्या बल के आधार पर 8 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सपा ने अपनी ताकत के अनुसार 2 उम्मीदवारों का नामांकन कराया है, जिनमें पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी शामिल हैं। इस चुनाव में मुख्य दलों के अलावा 2 निर्दलीय उम्मीदवारों (कंटे स्याना और ओंकार नाथ चौरसिया) ने भी अपना पर्चा दाखिल किया था। लेकिन चुनाव आयोग की स्क्रूटनी (नामांकन पत्रों की जांच) के दौरान दोनों के पर्चे तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दिए गए। नियमानुसार राज्यसभा नामांकन के लिए प्रस्तावक के रूप में विधायकों के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं, लेकिन इन निर्दलीय प्रत्याशियों के पास किसी भी विधायक का समर्थन नहीं था।

औपचारिक घोषणा कब होगी?

नामांकन पत्रों की जांच के बाद, चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर को नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होगी। उसी दिन निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) आधिकारिक रूप से सभी 10 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने का एलान कर उन्हें जीत का सर्टिफिकेट सौंप देंगे।

 

 

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।