7 अक्टूबर 2026, बुधवार
ब्रेकिंग
लखनऊ के फैजुल्लागंज से सीतापुर के नैमिषारण्य तक बाढ़ का खौफ खत्म: 'डूब क्षेत्र' से 'सुरक्षित जोन' में बदलेंगे इलाके उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय, खत्म हुआ सस्पेंस, सभी 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना पूरी तरह तय आखिर कांग्रेस संदिग्ध मतदाताओं को बिना किसी जांच के मतदान का अधिकार देकर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है?  --- भाजपा का तीखा हमला यूपी एफएसडीए की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब का केंद्र सरकार को ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने' व कॉस्ट प्लस' मॉडल अपनाने का सुझाव 7 घंटे चली इस पूछताछ के दौरान ED के अधिकारियों ने विधायक नसीर अहमद से 7 घंटे चली इस पूछताछ , जवाब मांगे जौहर ट्रस्ट को जो दान मिले थे, वे कहां से आए और उनका असली सोर्स क्या था?7 भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय 
राजनीति

आखिर कांग्रेस संदिग्ध मतदाताओं को बिना किसी जांच के मतदान का अधिकार देकर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है?  --- भाजपा का तीखा हमला

✍ Mamta Singh 📅 7 अक्टूबर 2026 👁 9 बार पढ़ा गया
आखिर कांग्रेस संदिग्ध मतदाताओं को बिना किसी जांच के मतदान का अधिकार देकर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है?  --- भाजपा का तीखा हमला

देश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस के बीच मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर छिड़े सियासी घमासान से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी पर तीखा पलटवार करते हुए यह बयान दिया है "संदिग्ध मतदाताओं को बिना जांच मताधिकार देकर कांग्रेस किसे लाभ पहुंचाना चाहती है?"

नई दिल्ली : देश में जारी मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक लड़ाई बेहद तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया और मतदाता सूची में नामों को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भारतीय जनता पार्टी ने बेहद आक्रामक रुख अपना लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों को आड़े हाथों लेते हुए पूछा है कि आखिर संदिग्ध मतदाताओं को बिना किसी जांच के मतदान का अधिकार देकर कांग्रेस किसे फायदा पहुंचाना चाहती है?

बीजेपी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी के मुख्य आरोप और तर्क:

भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान त्रिवेदी ने कहा कि जांच में 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड और 4.45 करोड़ मनरेगा के फर्जी लाभार्थी पाए गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कल्याणकारी योजनाओं में इतने फर्जी नाम मिल सकते हैं, तो वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की संभावना से इंकार क्यों किया जा रहा है। भाजपा के अनुसार SIR प्रक्रिया के तहत हटाए या चिह्नित किए गए नामों में 2.8 करोड़ मृत, 6.3 करोड़ स्थानांतरित, 1 करोड़ डुप्लीकेट और 3 करोड़ अनुपस्थित लोग शामिल हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन (INDIA bloc) का रुख:

विपक्ष का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के जरिए वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अन्य दलों ने मार्च निकालकर चुनाव आयोग से इस प्रक्रिया को रोकने और डिजिटल सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। विपक्ष का मानना है कि इससे कमजोर व अल्पसंख्यक वर्ग के लोग मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।

यह विवाद पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया बनाम वैध मतदाताओं के अधिकारों की बहस बन गया है। भाजपा इसे फर्जी वोट रोकने का कदम मानती है, जबकि कांग्रेस इसे मतदाताओं को बाहर करने की साजिश बताती है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।