4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की अविरल जनसेवा व समर्पण तथा 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ ,मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयन्ती की शुभकामनाएँ दीं

✍ Mamta Singh 📅 18 सितंबर 2026 👁 162 बार पढ़ा गया
प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की अविरल जनसेवा व समर्पण तथा 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ ,मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयन्ती की शुभकामनाएँ दीं

लखनऊ 17 सितम्बर, 2026 I  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विरासत और विकास के अभिनव समन्वय के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश में लोककल्याण और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने की दिशा में अनेक अभिनव कार्य हुए हैं। आज भारत तेज गति से उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री आज यहाँ प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षां की अविरल जनसेवा व समर्पण तथा उनके 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयन्ती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’ का प्रज्वलन किया। इसके पूर्व, उन्होंने भारत माता की प्रतिमा तथा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं0 दीन दयाल उपाध्याय व श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने स्कूली छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम स्थल पर 03 लाख दीपों का प्रज्वलन किया गया।
प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल से प्रारम्भ यह अभियान सकारात्मक भाव और ऊर्जा के साथ सम्पूर्ण प्रदेश में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों के साथ-साथ लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उपस्थित कर्मयोगियों सहित प्रदेशभर में लोककल्याणकारी योजनाओं के करोड़ों लाभार्थी और नागरिक राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ से जुड़ रहे हैं। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल व इंजी0 अवनीश कुमार सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।