5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
देश

आईआईटी बॉम्बे ने परीक्षाएं टालीं, साहिल पर ने अपने बयान के लिए दोबारा मांगी माफी I

✍ Mamta Singh 📅 25 सितंबर 2026 👁 42 बार पढ़ा गया
आईआईटी बॉम्बे ने परीक्षाएं टालीं, साहिल पर ने अपने बयान के लिए दोबारा मांगी माफी I

मुंबई (राज्य ब्यूरो) I भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे परिसर में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद उपजे विवाद के बीच संस्थान ने अपनी मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी हैं । इसके साथ ही प्रशासन ने साहिल द्वारा चैट जीपीटी से नकल करने से जुड़े अपने पिछले विवादास्पद बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर दोबारा माफी मांगी है।

परीक्षाओं की नई तारीखें और छात्रावास नियमों में बदलाव

संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को होने वाली मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब ये परीक्षाएं आगामी 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। इस घटना के बाद आईआईटी प्रशासन छात्रावासों में छात्रों की आवासीय व्यवस्था में भी बड़े बदलाव करने पर विचार कर रहा है। सुरक्षा और मानसिक सहयोग के लिहाज से, प्रशासन अब उन कमरों में दो-दो छात्रों को एक साथ रखने की योजना बना रहा है, जो पहले केवल एकल (एक छात्र के लिए) आवंटित किए जाते थे।

चैट जीपीटी विवाद और संस्थान की माफी

इससे पहले, आईआईटी बॉम्बे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि साहिल को परीक्षा के दौरान चैट जीपीटी का इस्तेमाल करते हुए नकल करते पकड़ा गया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद उसने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। इस संवेदनशील मामले की जांच पूरी होने से पहले दिए गए इस बयान पर चौतरफा आलोचना झेलने के बाद संस्थान ने खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी हैI.

परिजनों की भूख हड़ताल और राहुल गांधी का समर्थन

इस बीच, न्याय की मांग को लेकर साहिल के माता-पिता ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है । उनका आरोप है कि साहिल को संस्थान में प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साहिल के माता-पिता से फोन पर बात कर सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और अपने बेटे के लिए न्याय की इस लड़ाई में हरसंभव मदद करने का पूरा भरोसा दिया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।