5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
राज्य

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 10 से करें डाउनलोड 

✍ Mamta Singh 📅 7 सितंबर 2026 👁 42 बार पढ़ा गया
होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 10 से करें डाउनलोड 

लखनऊ 07 Sep 2026 I उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती के लिए 14 सितंबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 10 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि संशोधित प्रवेश पत्र 7 की जगह 10 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें अंकित परीक्षा केंद्र की निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। संशोधित तिथियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व तिथियों के लिए जारी प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।