5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
राज्य

दिव्यांग यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी रोडवेज बसों में अब झंझटमुक्त मिलेगी 'शून्य मूल्य' की फ्री टिकट

✍ Mamta Singh 📅 25 सितंबर 2026 👁 37 बार पढ़ा गया
दिव्यांग यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी रोडवेज बसों में अब झंझटमुक्त मिलेगी 'शून्य मूल्य' की फ्री टिकट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण बसों में सफर करने वाले दिव्यांग यात्रियों के लिए सफर अब और भी आसान और पारदर्शी होने जा रहा है। परिवहन निगम ने बसों में दिव्यांगजनों को मिलने वाली मुफ्त यात्रा की सुविधा को हाईटेक कर दिया है। अब कंडक्टरों को दी गई इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETIAM) के जरिए मौके पर ही 'शून्य मूल्य' (Zero Value) का डिजिटल टिकट जारी किया जाएगा।

कैसे काम करेगी यह नई डिजिटल व्यवस्था?

सफर को आसान बनाने के लिए इस पूरी प्रक्रिया को UDID कार्ड (दिव्यांगजन पहचान पत्र) से जोड़ दिया गया हैI बस परिचालक (कंडक्टर) दिव्यांग यात्री के यूडीआईडी कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को ईटीआईएएम मशीन से स्कैन करेगा। स्कैन होते ही मशीन की स्क्रीन पर यात्री का यूडीआईडी नंबर, नाम, जन्मतिथि, दिव्यांगता का प्रकार, प्रतिशत और आधार संख्या के छिपे हुए अंक दिखाई देने लगेंगे। मशीन दिव्यांगता का प्रतिशत देखकर खुद तय करेगी कि यात्री को कितने निशुल्क टिकट जारी किए जाने हैं।

दिव्यांगता के आधार पर ऐसे मिलेंगे टिकट :

मशीन दिव्यांगता के प्रतिशत के हिसाब से स्वतः ही टिकटों की संख्या निर्धारित करेगी:

40% से 80% दिव्यांगता पर : 1 निशुल्क टिकट जारी होगा। 80% से अधिक दिव्यांगता होने पर: 2 निशुल्क टिकट जारी किए जाएंगे।

इस नई सुविधा के फायदे :

टिकट काउंटर या कंडक्टर के पास कागजी कार्रवाई में समय बर्बाद नहीं होगा। क्यूआर कोड स्कैनिंग से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और सही लाभार्थी को ही लाभ मिलेगा। आधार के अंक छिपे होने से यात्रियों की गोपनीयता भी सुरक्षित रहेगी।

यूपी रोडवेज का बड़ा फैसला!
अब दिव्यांग भाई-बहनों को बसों में सफर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्या बदला? अब मैन्युअल पर्ची के बजाय ETIAM मशीन से तुरंत डिजिटल 'शून्य मूल्य' का टिकट मिलेगाI बस सफर के दौरान अपना UDID कार्ड पहचान पत्र कंडक्टर को दिखाना होगा, जिसका QR कोड स्कैन कर तुरंत टिकट जेनरेट हो जाएगा।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।