5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
राज्य

अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जानलेवा हमला, दरोगा का गला दबाने व मारपीट करने का प्रयास

✍ Mamta Singh 📅 18 अगस्त 2026 👁 29 बार पढ़ा गया
अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जानलेवा हमला, दरोगा का गला दबाने व मारपीट करने का प्रयास

अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान स्थानीय उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए उपद्रवियों ने टीम पर भारी पथराव किया और ड्यूटी पर तैनात दरोगा का गला दबाने व मारपीट करने का प्रयास

क्राइम रिपोर्टर, लखनऊ : राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान स्थानीय उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए उपद्रवियों ने टीम पर भारी पथराव किया और ड्यूटी पर तैनात दरोगा का गला दबाने व मारपीट करने का प्रयास किया। इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और 24 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों को हटाने गई नगर निगम की टीम पर स्थानीय लोगों द्वारा हमले के बाद भारी पीएसी (PAC) बल तैनात कर दिया गया है। मेयर के निर्देश पर 200 से अधिक भैंसों को ज़ब्त कर इलाके को खाली कराया जा रहा है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।